उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मातृशक्ति का सम्मान समाज और राष्ट्र के निर्माण का सबसे बड़ा आधार : रीना चौधरी एवं अनिल दुबे

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हरौनी क्षेत्र स्थित नारायणपुर के सिंह गेस्ट हाउस में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिंदी दैनिक अमन लेखनी समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के संयोजन में सामाजिक सहयोग, सेवा और मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित भव्य साड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हजारों की संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद रीना चौधरी एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके सम्मान, शिक्षा और सामाजिक योगदान को राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीना चौधरी एवं रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि देश और समाज की तरक्की में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है। एक शिक्षित महिला केवल स्वयं शिक्षित नहीं होती, बल्कि वह पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित एवं संस्कारित करने का काम करती है। यदि मातृशक्ति शिक्षित, सशक्त और जागरूक होगी तो समाज की कई पीढ़ियां इसका लाभ प्राप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण की अनिवार्य शर्त है।

दोनों अतिथियों ने डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना ही सच्ची सामाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button