पूर्वोत्तर रेलवे मंडल महिला कल्याण संगठन की आध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय स्थित शिशु विहार केंद्र के बच्चों को खिलौने एवं स्नैक्स पैकेट वितरित किए

लखनऊ : राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की ओर से शिशु बिहार केंद्र में बच्चों के मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन,लखनऊ की आध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल एवं मनोरंजन सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में मंडल महिला कल्याण संगठन,लखनऊ की सचिव स्मृति सचान एवं संयुक्त सचिव अदिति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए स्लाइडर, हॉर्स राइडर, जिराफ राइडर, थ्री-वे रॉकर एवं साइकिल राइड-ऑन सहित आकर्षक खिलौने प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त बच्चों के बैठने के लिए छोटी कुर्सियां तथा सभी बच्चों को स्नैक्स पैकेट भी वितरित किए गए।
नवीन खेल एवं मनोरंजन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके बचपन को खुशहाल, आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण बनाना है।
इस अवसर पर श्रुति गुप्ता ने बच्चों के प्रति स्नेह एवं अपनत्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें बेहतर सुविधाएं एवं खुशनुमा वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ उनके लिए आनंदमय वातावरण तैयार करना रहा।



