उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ज़िंदगी की अधूरी ख़्वाहिशों के खांचे

प्रो. सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह : दूसरी शाम

राजवीर रतन

लखनऊ। प्रोफेसर सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह के दूसरे दिन संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में रघुनंदन त्रिवेदी की कहानी पर आधारित दर्पण कानपुर की प्रस्तुति “खांचे” का मंचन जोधपुर के रंगकर्मी अरु व्यास के आलेख के साथ उन्हीं के निर्देशन व परिकल्पना में हुआ।
दर्पण लखनऊ के संयोजन में आयोजित समारोह की दूसरी शाम इस प्रस्तुति में केन्द्रीय चरित्र विनायक आचार्य की कहानी को मोटा बचपन युवावस्था और वृद्धावस्था के तीन भागों में बांटा गया था। आकांक्षाओं महत्वाकांक्षाओं को पालकर विनायक बड़ा अधिकारी यहां तक कि कमिश्नर भी बन जाता है, लेकिन बचपन के रिश्तों, प्यार और शादीशुदा जीवन में पत्नी और बेटे की छोटी-छोटी ख्वाहिशें न अपने और न उनके हिसाब से पूरी कर पाता है। यहां बचपन वाला भाग कुछ कुछ अतिरंजित और बिखरा हुआ लगा। एब्सर्ड शैली के करीब पहुंच गये पहले हिस्से को देखकर कहीं प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब की भी याद आती है। बेहतर होता कि इस पहले भाग को फैलाव न देकर सहज बचपन की तरह ही सहेजा जाता जैसे बाकी के दो भागों में रियलिस्टिक एप्रोच के साथ दृश्य दर्शकों को साथ लेकर चलता है। मूल कहानी में लेखक किस तरह आगे बढ़ा है वह तो पढ़ने पर ही पता चलेगा, किंतु उसके आधार पर निर्देशक ने अपने आलेख में जो रचनात्मक विस्तार लिया है उसमें अपने क्रिएशन के प्रति मोह की बदौलत फैलाव दिखायी देता है। खासकर पहले हिस्से को संपादित कर दर्शनीय कसाव लाता था सकता है। इसी तरह अंत में भी पत्नी से बहुत कुछ कहलाने की जरूरत नहीं नज़र आती। जीवन की सफलताओं- विफलताओं के खांचों के तौर पर शतरंज के 64 खानों की तरह के स्याह सफेद कहीं आठ तो कहीं 13 ब्लाक्स और डायरी का इस्तेमाल बढ़िया रहा। विनायक के तीन रूपों को सौरभ सिंह, वैभव मिश्रा व अग्रज पाण्डेय ने जिया। वहीं साथी कलाकारों में निष्ठा शर्मा, प्रज्ञा, अलीशा चौहान, योगेन्द्र श्रीवास्तव, प्रशांत त्रिपाठी, अक्षय, रवि यादव, अजीत पाल, सूरज सिंह, देव पंडित, प्रशांत रघुवंशी, वैभव त्रिवेदी और जय शुक्ल ने अच्छा साथ निभाया। कला निर्देशन प्रो अभय द्विवेदी का और गीत सुशील का रहा। पार्श्व पक्षों में कलाकारों के साथ कृष्णा सक्सेना, अशोक चतुर्वेदी, जयराम करकरे, प्रो ब्रजेश सक्सेना, प्रो अमित श्रीवास्तव, फ़ज़ल ज़हीर और प्रो राजुल सक्सेना का हाथ रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button