उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने श्रवण कुमार के पुनः प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

लखनऊ । जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री, जनता दल यूनाइटेड विधायक दल के नेता श्रवण कुमार को पुनः जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रदेश इकाई की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इसके साथ ही, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह कुशवाहा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी तथा राष्ट्रीय सचिव  दयानंद राय को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भी प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

श्री  सिंह पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रवण कुमार  के नेतृत्व, अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता तथा नव नियुक्त सह-प्रभारियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती एवं व्यापक विस्तार मिलेगा। इन नियुक्तियों का सकारात्मक प्रभाव पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और प्रदेश की जनता के बीच संगठन की सक्रियता पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों से पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होगा। जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती, एकजुटता एवं दुगुने उत्साह के साथ मैदान में उतरेगा और प्रदेश में पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button