अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा

लखनऊ : सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना के आदर्श पार्क में आज अक्षय नवमी के दिन कॉलोनी की आवासियों ने आंवला वृक्ष का पूजन विधि-विधान से किया और वृक्ष के नीचे ही विभिन्न पकवानों का प्रसाद अर्पित करते हुए विष्णु भगवान एवं आंवला वृक्ष से समग्र कल्याण की प्रार्थना किया।
इससे पूर्व आज प्रातःकाल आदर्श पार्क स्थित आंवला वृक्ष के नीचे कॉलोनी की आवासीय महिलाएं रंजना गुप्ता, शशि प्रभा सिंह, कुसुम यादव, निरुपमा पांडेय, गीता अग्रवाल, कल्पना सिंह, सत्यवती सिंह, ऊषा प्रसाद पूनम गुप्ता, शैलजा सिंह, गौरी सिंह समेत कन्याएं श्रेया , शान्वी और आश्वी सिंह और मास्टर हृदान आदि ने एकत्र होकर ऐपन से रंगोली बनायीं। बाद में सभी ने शुभ मुहूर्त पर भजन-कीर्तन करते हुए विष्णु भगवान के स्मरण के साथ सबके कल्याण की कामना की तथा आंवले से बने विभिन्न पकवानों का भोग-प्रसाद ब्राह्मणों को खिलाते हुए एक-दूसरे को भी श्रद्धा से दिया और सबके सुखमय जीवन की कामना की।



