आम आदमी पार्टी को दिवाली पर भी राजनीति करने से फुर्सत नहीं है : हर्ष मल्होत्रा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की प्रतिक्रिया ग्रीन पटाखे मुद्दे पर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की आम आदमी पार्टी को दिवाली पर भी राजनीति करने से फुर्सत नहीं है। सौरभ भारद्वाज का बयान पूरी तरह भ्रामक और जनता को गुमराह करने वाला है।
दिल्ली में प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा है और भाजपा सरकार इसे प्राथमिकता से ले रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की अनुमति पर्यावरण और त्योहार दोनों को ध्यान में रखकर दी है। नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
AAP सरकार पिछले 10 साल में प्रदूषण रोकने में पूरी तरह विफल रही। अब हार के डर से वो झूठे आरोप लगा रही है। रात में AQI स्टेशन बंद करने का आरोप बेबुनियाद है। दिल्ली सरकार 24×7 मॉनिटरिंग कर रही है।
पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश हैं कि अवैध पटाखे न बिकें। जनता से अपील है कि ग्रीन पटाखे ही खरीदें और दिवाली शांति से मनाएं।
AAP ने दिल्ली को गैस चेंबर बनाया, अब भाजपा उसे ठीक करेगी।


