अरबिंदो कॉलेज ने मनाया दीपावली मंगल मिलन समारोह व मेला — सौहार्द, एकता और उत्साह के रंगों से सजा पूरा कॉलेज
दीपावली मेला हमें प्राचीन भारतीय संस्कृति व पर्वो की याद दिलाता है : प्रो. चौधरी

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री अरबिंदो कॉलेज ने सोमवार को कॉलेज प्रांगण में दीपावली मंगल मिलन समारोह व दीपावली मेले का आयोजन किया जिसमें छात्र , शिक्षकों व कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । कॉलेज की विभिन्न सोसायटियों के छात्रों ने मिलकर तरह-तरह की स्टालों के माध्यम से इस पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण में तैयार कर सबका मन मोह लिया । एनएसएस , इनेक्ट्स , एस्थेटिका , मोक्ष, नवोन्मेष , वेदांता के अतिरिक्त कई सोसायटी के छात्र- छात्राओं ने मिलकर महिलाओं के पहनने के आभूषण , मेहंदी लगाने , ग्रीन ग्लो , हाथों से बनाए दीये , लिम्पन आर्ट्स ,ऑर्गेनिक कप प्लेट्स के अलावा मुख्य आकर्षण सभी राज्यों का दीपावली पर लोकनृत्य , नुक्कड़ नाटक व ग्रीन दीपावली मनाई । साथ ही गरीब बच्चों व उनके परिवार के लिए छात्र अपने घरों से कपड़े डोनेशन के लिए लेकर आएं थे जिसे दीपावली के बाद झुग्गी बस्तियों में वितरित किया जाएगा । दीपावली मंगल मिलन समारोह व मेले का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने किया ।
इससे पूर्व छात्र संघ संयोजक प्रोफेसर राज कुमार वर्मा ने वर्ष –2026–27 के लिए चुने गए छात्र संघ पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारी , कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष ललित रायका के अलावा उपाध्यक्ष हर्षित , सचिव कृष , सह सचिव कु. चहक , कार्यकारी परिषद , योगेंद्र व भानु प्रताप सिंह , मीडिया संयोजक डॉ. हंसराज सुमन , छात्र संघ संयोजक प्रोफेसर राज कुमार वर्मा , सह संयोजक , डॉ.विकास यादव , प्रो. राजीव अग्रवाल , प्रो. प्रमोद कुमार , डॉ.शिव मंगल कुमार , डॉ.प्रशांत बर्थवाल , डॉ. पंकजेंद्र किशोर , डॉ.नरपत नैनीवाल , डॉ.विकास आनंद , डॉ.अभिनव प्रकाश , डॉ. कमलजीत , डॉ. विनय भारद्वाज , प्रो. अमित झा , डॉ. हेमा नागपाल , डॉ. आकृति सैनी , डॉ. प्रियंका बेदी , डॉ. वंदना मुंजाल , डॉ. सोनिया लोहिया , डॉ. मिन्नी नारंग , डॉ. पी.पी. सिंह आदि शिक्षक व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दीपावली मेले के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में प्रो. अरुण चौधरी ने कहा कि कॉलेज में दीपावली मेला हमें आपसी सहयोग , भाईचारा और सौहार्द की भावना सीखता है , साथ ही इन छात्रों द्वारा बनाई गई बहुत सी वस्तुएं उन्होंने अपने हाथों से बड़ी मेहनत से बनाई है उसे हमें खरीदना चाहिए ताकि युवाओं में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें । उन्होंने बताया कि दीपावली हमें प्राचीन भारतीय संस्कृति व पर्वो की याद दिलाता है । दीपावली मेला जैसे आयोजनों से समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। दीपावली जैसे पर्व हमें सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। दीपों का यह त्यौहार हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ है , इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अयोध्या लौटे थे तो सभी ने मिलकर खुशियां मनाई । इसलिए यह पर्व हमें अपनी पीढ़ियों से जोड़ता है । उन्होंने कहा कि कॉलेज में पहली बार हमारे शिक्षकों व छात्र संघ ने दीपावली के पर्व को साथ मिलकर मनाने का संकल्प लिया है जिसे हर वर्ष मनाया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया कि हमारे कॉलेज में छात्रों की सोसायटियों द्वारा कॉलेज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न बस्तियों में जाकर गरीब छात्रों को पढ़ाने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे सराहनीय हैं । उन्होंने सोसाइटी की गतिविधियों की सराहना की और कहा कि दीपावली का यह पर्व समाज में सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक सोच का प्रतीक है।
कॉलेज के मीडिया संयोजक प्रोफेसर हंसराज सुमन ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों , छात्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सामाजिक सौहार्द की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व मेरे लिए हमेशा परिवार में एक जुटता और परंपरा का प्रतीक रही है , अरबिंदो कॉलेज भी एक परिवार है । जो सुख-दुःख में हर शिक्षक के साथ खड़ा रहता है । उन्होंने आगे कहा कि यह त्यौहार मुझे बचपन में ले जाता है जहाँ सभी साथी एक साथ मिलकर पटाखे जलाना , भोजन करना तथा माँ के द्वारा गुजिया बनाने में मदद करना और यह त्यौहार घर की सफाई करना , सकारात्मकता प्रदान करती थीं लेकिन जब से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने घरों में प्रवेश किया है तभी से हमारी युवा पीढ़ी का रुझान इन त्योहारों के प्रति कम हुआ है । सरकार को अपने पाठ्यक्रमों में भारतीय संस्कृति व ज्ञान परंपरा को विकसित करने के लिए छात्रों को जानकारी दे ताकि वह अपनी संस्कृति से सीख सकें । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने दीपावली मेले के सफल आयोजन हेतु कल्चर सोसाइटी की पूरी टीम को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


