उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा अनुसूचित मोर्चा लखनऊ महानगर की 47 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अनुसूचित मोर्चा की 47 सदस्यीय महानगर कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की सहमति के उपरांत अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कुंदन गौतम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की। घोषित कार्यसमिति में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि घोषित कार्यसमिति में मनोज वाल्मीकि, गणेश कनौजिया, सुनील कुमार, मनोज कुमार रावत, गोविन्द रावत, पिन्टू कुमार, हिमांशु रावत और राजा सोनकर को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। देश प्रेमी विक्की, संजय धानुक और आयुष कुमार को महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में देवकुश, अमन सोनकर, राज गौतम, अंशु कनौजिया, समीर रंजन, रिशभ सोनकर, संतोष कुमार धानुक और विशाल वाल्मीकि को महानगर मंत्री बनाया गया है। गीता वर्मा को महानगर कार्यालय मंत्री तथा अयोध्या प्रसाद और धरम बाबा को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।

अंशु कुमार रावत को महानगर कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार और ज्ञान चन्द्र को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक कुमार को महानगर मीडिया संयोजक तथा महेन्द्र कुमार और राजू रावत को सह मीडिया संयोजक का दायित्व दिया गया है।

दीपांशु सोनकर को सोशल मीडिया संयोजक, शशिकान्त राव और विनोद धीमान को सह सोशल मीडिया संयोजक, विशाल कुमार को शोध प्रमुख तथा अजय कुमार धानुक और वीना सोनवानी को सह शोध प्रमुख बनाया गया है। वहीं पुष्किन चौधरी को आईटी संयोजक तथा शिवा वाल्मीकि और आकाश प्रधान को सह आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त पुनीत गौतम, आदित्य दिवान, रूप चन्द्र वाल्मीकि, अजय कनौजिया, विकास गौतम, प्रवीण सोनकर, चन्दन प्रकाश धानुक, रवि गौतम, नरेश रावत और विनोद गौतम को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button