उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ज्योति शुक्ला ने ‘वीमेंस आईएचएफ नेशंस ट्रॉफी- एशिया ज़ोन ।। में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की प्रतिभाशाली अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी  ज्योति शुक्ला ने ढाका (बांग्लादेश) में आयोजित  18 से 22 अक्टूबर 2026 तक ‘वीमेंस आईएचएफ नेशंस ट्रॉफी- एशिया ज़ोन ।। (2026 Women’s IHF Nations Trophy — Asia: Zone II) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर देश, भारतीय रेल एवं पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल का गौरव बढ़ाया है।

ज्योति शुक्ला पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के लखनऊ जं0 स्टेशन पर उप मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। हैंडबाल खिलाड़ी श्रीमती ज्योति शुक्ला की इस उपलब्धि पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने बधाई दी और कहा की मंडल प्रशासन खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा इसी सहयोग का परिणाम है कि लखनऊ मंडल के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर भारतीय रेल का गौरव बढ़ा रहे हैं।
इस उपलब्धि के लिए मण्डल क्रीड़ाधिकारी श्री धनन्जय मिश्रा, मण्डल क्रीड़ा सचिव श्री उदित मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button