पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ गोण्डा द्वारा प्रथम जिला रैली का शुभारम्भ

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ गोण्डा द्वारा प्रथम जिला रैली का शुभारम्भ 29.10.2026 को मुख्य अतिथि डा0 डी.के. मोरे वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी रेलवे चिकित्सालय, गोण्डा तथा विशिष्ट अतिथि , आशीष कुमार मद्धेशिया वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टी.आर.एस. एवं मुख्य जिला आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, गोण्डा की उपस्थिति में जिला प्रशिक्षण केन्द्र गोण्डा के द्वारा किया गया।
प्रथम जिला रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। समारोह में राज्य मुख्यालय संगठन से पधारे , रंजीत शर्मा, , अरविन्द चंद, अनिल सेठ आदि उपस्थित हुए। पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न जिला संघों (गोरखपुर, लखनऊ, इज्जतनगर, डी0एल0डब्लू/वाराणसी) से आये 155 स्काउट एवं गाइड्स कैडेट कार्यक्रम में उपस्थित हुए। तत्पश्चात जिला संघ गोण्डा के स्काउट/गाइड कैडेट्स द्वारा गणेश वंदना के साथ जिला रैली कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त कैडेट्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा इसकी सराहना की गयी।
इस अवसर पर सहायक मण्डल इंजीनियर/विशेष/गोण्डा एवं जिला आयुक्त/स्काउट बी0एस0 धर्मसक्तू, सी0डी0ओ0/गोण्डा एवं उपाध्यक्ष जिला संघ गोण्डा मनोज धर दूबे, प्रकाश ठाकुर जिला सक्रेटरी गोण्डा, देवेन्द्र कुमार डी0ओ0सी0/स्काउट, स्वाती सिंह डी0ओ0सी0/गाइड आदि उपस्थित थे।


