उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
इंडिया गठबंधन की 01 नवंबर की रैली की तैयारी हेतु सीपीआई(एम) का व्यापक जनसंपर्क अभियान

नोएडा : 01 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे रामलीला मैदान, नई दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारी के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) गौतम बुद्ध नगर कमेटी द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कल शाम देर रात्रि तक पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड रामसागर, जिला कमेटी सदस्य गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामस्वारथ, रेखा चौहान, अरुण कुमार पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सदर सराय सेक्टर-99, नोएडा शनि बाजार पर फंड कलेक्शन व पर्चा वितरण किया।
कार्यकर्ताओं ने लोगों से चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तथा एस.आई.आर. को रद्द करवाने हेतु आयोजित होने वाली इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।



