खुद के सरकारी बंगले में बुला कर वरिष्ठ अधिकारियों एवं सांसद से मारपीट की गई तब अरविंद केजरीवाल क्यों चुप रहे : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज विकासपुरी जा कर किया भाषण एवं ड्रामा उनके चाल चरित्र के दोगलेपन को दर्शाता है।
श्री मल्होत्रा ने कहा की निस्संदेह जो दुर्घटना कल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के विकासपुरी दौरे के अंतिम क्षण में हुई वह नही होनी चाहिए थी पर आज जो ड्रामा अरविंद केजरीवाल ने विकासपुरी जा कर किया वह दिल्ली वालों को स्तब्ध कर गया है।
दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल से जानना चाहते है कि मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक विधायक के नाते जरनैल सिंह पर विश्वास कर उन्हे निरिक्षण पर बुलाया पर उन्होने निरिक्षण में भीड़तंत्र का प्रयोग कर जो हुडदंग किया उसके चलते एक अप्रिय घटना हुई पर अरविंद केजरीवाल के तो खुद के सरकारी बंगले में बुला कर वरिष्ठ अधिकारियों एवं सांसद से मारपीट की गई तब अरविंद केजरीवाल क्यों चुप रहे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल बतायें कल जब दिल्ली में “आप” के नेता एक साजिशतन गाली गलौज कर वातावरण बिगाड़े जाने से हुई अप्रिय घटना पर शोर मचा रहे थे ठीक उसी समय खुद अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस लवली विश्वविद्यालय पंजाब के छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचल रही थी उस पर वह क्यों चुप हैं ?



