उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजभवन में होगा क्षमावाणी पर्व और त्यागी-व्रती सम्मान समारोह, राज्यपाल करेंगी सम्मानित

लखनऊ। जैन समाज की ओर से क्षमावाणी पर्व एवं त्यागी-व्रती सम्मान समारोह का आयोजन 1 अक्टूबर को राजभवन स्थित गांधी सभागार में किया जाएगा।

इंदिरा नगर जैन मंदिर के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि यह आयोजन आचार्य  सुबल सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी, जो दशलक्षण महापर्व के दौरान व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित करेंगी।

अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यक्रम 1 अक्टूबर, गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे से शुरू होगा। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल होंगे और एक-दूसरे से क्षमा याचना कर प्रेम और अहिंसा का संदेश देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button