उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

त्यौहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली के मध्य प्रतिदिन विशेष आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन

नई दिल्ली : यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी सं 04072 नई दिल्ली से 1 अक्टूबर, 2026 से 28 नवंबर, 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी तथा इस अवधि में कुल 59 फेरे लगाएगी। वापसी दिशा में यह गाड़ी सं 04071 सुपौल से 03 अक्टूबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक प्रतिदिन चलेगी और कुल 59 फेरे संचालित करेगी। इस विशेष ट्रेन में 2 वातानुकूलित तृतीय कोच, 8 स्लीपर कोच, 4 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच लगाए गए हैं।
1. गाड़ी सं 04072 नई दिल्ली से प्रतिदिन 21:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा गाजियाबाद,अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, *वाराणसी जं (आगमन -14:35/प्रस्थान-14:45)*, औड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर तथा सहरसा जंक्शन होते हुए सुपौल पहुंचेगी।
2. गाड़ी सं 04071 सुपौल से प्रतिदिन 07:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा सहरसा जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार जंक्शन, *वाराणसी जं (आगमन -22:30/प्रस्थान-22:40)*, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन एवं गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी, जहां इसका आगमन 15:00 बजे होगा।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी एनटीईएस (NTES), रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button