उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे चलाएगा दो जोड़ी आरक्षित विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली : त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दो जोड़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये विशेष ट्रेनें सुल्तानपुर एवं वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य संचालित की जाएंगी।
1. *04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल* एक्सप्रेस दिनांक 21 अक्टूबर से 11 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से कुल 04 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दिनांक 22 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कुल 04 फेरों के लिए चलेगी।
04212 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन *सुल्तानपुर से प्रातः 04.00* बजे प्रस्थान कर *लखनऊ में प्रातः 06.20 बजे आगमन एवं 06.30 बजे प्रस्थान*, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 14.00 बजे पहुंचेगी।
04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.00 बजे प्रस्थान कर ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल एवं लखनऊ में 20.50 बजे आगमन एवं 21.00 बजे प्रस्थान होते हुए सुल्तानपुर 23:00 बजे पहुंचेगी।
2. *04226/04225 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल* एक्सप्रेस दिनांक 22 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी से कुल 04 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दिनांक 23 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कुल 04 फेरों के लिए चलेगी।
04226 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन *वाराणसी से रात्रि 01.35 बजे प्रस्थान कर जौनपुर सिटी में 02.35 बजे आगमन एवं 02.37 बजे प्रस्थान, सुल्तानपुर में 03.55 बजे आगमन एवं 04.00 बजे प्रस्थान, लखनऊ में 06.20 बजे आगमन एवं 06.30 बजे प्रस्थान*, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी , बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 14:00 बजे पहुंचेगी।
04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.00 बजे प्रस्थान कर ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ में 20:50 बजे आगमन एवं 21:00 बजे प्रस्थान, सुल्तानपुर में 23:15 बजे आगमन एवं 23:20 बजे प्रस्थान एवं जौनपुर सिटी में 00:18 बजे आगमन एवं 00:20 बजे प्रस्थान होते हुए वाराणसी 02:05 बजे पहुंचेगी।
इन दोनों विशेष ट्रेनों में 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) के कोच, 04 सामान्य श्रेणी के कोच तथा 02 जनरेटर एवं लगेज-गार्ड कोच शामिल होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व रेलवे की वेबसाइट अथवा 139 से ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button