उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे चलाएगा विशेष रेलगाड़ियां

नई दिल्ली : यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इन विशेष रेलगाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है :-

1. गाड़ी संख्या 04032/04031 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली विशेष एक्सप्रेस : गाड़ी संख्या 04032 दिल्ली से वाराणसी के लिए दिनांक 10 एवं 12 सितंबर, 2026 को दो फेरों के लिए संचालित की जाएगी। यह गाड़ी दिल्ली से रात्रि 21:10 बजे प्रस्थान कर नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, *लखनऊ 06:30 बजे आगमन एवं 06:40 बजे प्रस्थान, अयोध्या कैंट 09:40 बजे आगमन एवं 09:45 बजे प्रस्थान, जौनपुर जं. 13:10 बजे आगमन एवं 13:12 बजे प्रस्थान करते हुए वाराणसी 15:00 बजे पहुंचेगी।*

2. गाड़ी संख्या 04031 वाराणसी से दिल्ली के लिए दिनांक 11 एवं 13 सितंबर, 2026 को दो फेरों के लिए संचालित की जाएगी। यह गाड़ी वाराणसी से 20:15 बजे प्रस्थान कर जौनपुर जं. 21:18 बजे आगमन एवं 21:20 बजे प्रस्थान, अयोध्या कैंट 23:40 बजे आगमन एवं 23:45 बजे प्रस्थान, लखनऊ 02:10 बजे आगमन एवं 02:20 बजे प्रस्थान, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, नई दिल्ली होते हुए दिल्ली 11:45 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में सामान्य , स्लीपर , वातानुकूलित कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों के समय एवं अन्य जानकारी की पुष्टि रेलवे के 139 से प्राप्त कर लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button