उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ’राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की तृतीय बैठक आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आज पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ’राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के आरम्भ में अपने स्वागत सम्बोधन में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन)  नीतू ने कहा कि सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग करना हम सभी की संवैधानिक जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन हम भली-भांति सुनिश्चित कर रहे हैं। राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल सदैव से अग्रणी रहा है।
समीक्षा के पश्चात् मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में मण्डल का योगदान सराहनीय है। सभी विभागों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए की सभी कार्यो को हिंदी में किया जा रहा है। आगामी राजभाषा सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं, नाटक मंचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग करें। हमारे मंडल की सभी रेल संचालन संबंधी गतिविधियां और सूचनाओं का प्रसारण हिंदी/द्विभाषी में हो रहा है। उन्होंने राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के सभी मदों में हिंदी/द्विभाषी में जारी किए जाए। जिसमें सामान्य आदेश, संकल्प, नियम, अधिसूचनाएं, सरकारी कागज़ात आदि शामिल हैं।
तदुपरान्त मण्डल रेल प्रबंधक़ द्वारा लखनऊ मण्डल राजभाषा विभाग की छमाही पुस्तिका ‘प्रगति’ का विमोचन किया गया।
इसके पश्चात वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (मुख्यालय)  वैभव श्रीवास्तव द्वारा ’सिगनल विभाग में उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली’ पर व्याख्यान दिया गया।
जनसम्पर्क अधिकारी सह राजभाषा अधिकारी  महेश गुप्ता ने राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का संचालन करते हुए रेलवे बोर्ड की मानक कार्यसूची के अनुसार विभागवार रपट प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अन्त में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इंफ्रा0  भुवनेश सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button