उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे की पहली ’अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन का सफल संचालन

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल ने आज मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में माल परिवहन को अधिक सुदृढ़ एवं कुशल बनाने की दिशा में एक नई उपलब्धि हासिल की है। मण्डल द्वारा 03 मालगाड़ियों को जोड़कर तैयार ’अवध महाशक्ति’ नामक फ्रेट ट्रेन का गोण्डा से मुरादाबाद मण्डल को वाया सीतापुर होते हुए सफलतापूर्वक संचालन किया गया। गोण्डा आरओएच डिपो द्वारा तैयार यह पूर्वाेत्तर रेलवे की पहली फ्रेट ट्रेन है। इस ट्रेन में कुल 129 वैगन एवं 03 इंजन लगाए गए हैं।
वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय डॉ0 शिल्पी कन्नौजिया के नेतृत्व में यह ’अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन गोण्डा जं0 स्टेशन से दोपहर 01ः50 बजे रवाना की गई। इस फ्रेट ट्रेन में एक साथ 129 वैगनों के संचालन से एक ही ट्रिप में अधिक माल की ढुलाई संभव होगी। इससे रेलवे की राजस्व आय एवं परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी। 03 ट्रेनों को एक में मिलाकर चलाने से परिचालन समय, ईंधन की खपत और ट्रैक क्षमता का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि ’अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन का सफल संचालन मंडल की बेहतर कार्यक्षमता, विभागों के बीच तालमेल और अच्छे प्रबंधन का उदाहरण है। इसका उद्देश्य माल परिवहन क्षमता को बढ़ाकर ग्राहकों को तेज एवं किफायती सेवा उपलब्ध कराना है। यदि इन मालगाड़ियों को अलग-अलग चलाया जाता तो तीन अलग-अलग मार्ग और चालक दल की व्यवस्था करनी पड़ती। ’अवध महाशक्ति’ के रूप में एक साथ चलने से समय की बचत होगी। साथ ही अधिक सवारी/मालगाड़ी के संचालन के लिए मार्ग भी उपलब्ध होगा।

 

(

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button