उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर ने कसी कमर

लखनऊ।  स्व. कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 अगस्त को इकाना स्टेडियम में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए बुधवार को हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में भाजपा महानगर की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल के प्रथम आगमन पर भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल ने श्रद्धेय कल्याण सिंह जी का जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय से ही संभव है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आगामी 21 अगस्त को श्रद्धेय स्व. कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने मंडल अध्यक्षगण एवं महानगर पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर एमएलसी मुकेश शर्मा, महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अंजनी कुमार श्रीवास्तव सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button