उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का मनाया जश्न

लखनऊ :   देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में और 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ अभियान के तहत एक वॉकाथॉन का आयोजन किया। यह पहल भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “हर घर तिरंगा” अभियान से प्रेरित रही, जिसका उद्देश्य भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को देशवासियों के दिलों के और करीब लाना है; साथ ही उस राष्ट्रीय गीत को श्रद्धांजलि अर्पित करना है जिसने स्वतंत्रता सेनानियों की कई पीढ़ियों को प्रेरणा दी और जो आज भी राष्ट्र की भावना का प्रतीक बना हुआ है।

इस वॉकाथॉन का नेतृत्व द्वारका स्थित पीएनबी प्रधान कार्यालय से बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री एम. परमासिवम, कार्यपालक निदेशक  अमित कुमार श्रीवास्तव, मुख्य सतर्कता अधिकारी  राघवेंद्र कुमार, और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया।
इस अवसर पर बोलते हुए पीएनबी के कार्यपालक निदेशक,  एम. परमासिवम ने कहा: “जब हम भारत की स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे कर रहे हैं, यह वर्ष विशेष महत्व रखता है क्योंकि हम ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष भी मना रहे हैं—एक ऐसा राष्ट्रीय गीत जिसने राष्ट्र की आत्मा को उद्वेलित किया और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को स्वर दिया। इस पीएनबी ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से, हम देशभक्ति और एकता की उस अमिट भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह पहल एक राष्ट्र-निर्माण संस्थान के रूप में हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाती है कि हम आत्म-निर्भरता, सत्यनिष्ठा और मातृभूमि की सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाएं।”
“हर घर तिरंगा” अभियान के अंग के तौर पर पीएनबी के अधिकारियों ने आम जनता के बीच भारतीय राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए और ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्षों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई; साथ ही तिरंगे के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button