दिल्ली भाजपा की प्रथम पदाधिकारी ओरिएंटेशन बैठक सम्पन्न
सभी पदाधिकारी संगठन प्रचार प्रसार को पूर्ण समय दें पर राजनीतिक विषयों पर पूरी संवेदनशीलता से पार्टी लाइन समझ कर बोलें : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम ओरिएंटेशन बैठक आज प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या एवं प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, योगिता सिंह एवं मोहन लाल गिहारा, दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इंद्रराज, सांसद शिवेश कुमार, विधायक राजकुमार भाटिया आदि की उपस्थिति में सम्बोधित किया।
तरूण चुघ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा की अधिकांश नवनियुक्त पदाधिकारी अनुभवशाली कार्यकर्ता हैं तो कुछ नये भी हैं पर हमें एक टीम के रूप में काम करते हुए केन्द्र एवं दिल्ली सरकारों की योजनाओं का लाभ जनता के बीच पहुंचाकर दिल्ली को भाजपा का अजेय किला बनाना है।
हर्ष मल्होत्रा ने उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कहा की संगठनात्मक प्रचार प्रसार को अपना सम्पूर्ण समय दें पर राजनीतिक विषयों संवेदनशीलता के साथ पार्टी द्वारा तय गाइडलाइन का पालन करते हुए ही बोलें।



