उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जानकीपुरम में वर्षों पुरानी सीवर समस्या का स्थायी समाधान, नई सीवर लाइन निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के वार्ड-74 जानकीपुरम द्वितीय के निवासियों को वर्षों पुरानी सीवर समस्या से जल्द ही हमेशा के लिए मुक्ति मिलने वाली है। स्थानीय पार्षद श्रीमती राजकुमारी मौर्य के सतत प्रयासों और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते क्षेत्र में एक नई और बड़ी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया है। यह नई सीवर लाइन छुईयापुरवा चौराहा से माँ वैष्णो पैलेस तक बिछाई जा रही है।

इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। इसके पूर्ण होने से सेक्टर-G, सेक्टर-H और ग्राम छुईयापुरवा के हजारों नागरिकों को सीवर जाम, गंदे पानी की निकासी और बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं से दीर्घकालिक राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों का अनुमान है कि इस आधुनिक और बड़ी सीवर लाइन के निर्माण से आगामी 20 से 25 वर्षों तक क्षेत्र की सीवर व्यवस्था सुदृढ़ और व्यवस्थित बनी रहेगी।

इस ऐतिहासिक शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्रवासियों ने पार्षद राजकुमारी मौर्य का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्षद ने सदैव जनसमस्याओं को प्राथमिकता दी है और सड़क, नाली, जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को धरातल पर उतारने में विशेष रुचि दिखाई है।

क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस परियोजना के पूरा होने से हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और जानकीपुरम के समग्र विकास को एक नई गति प्राप्त होगी।

इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी कार्य को स्थानीय निवासियों ने जानकीपुरम के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button