उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरो पर

सात  जून को 1090 चौराहे पर शंख ध्वनि के साथ"योग जागरूकता अभियान" की शुरुआत की जाएगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” की तैयारियाँ जोर-जोर से शुरू कर दी हैं ,उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया रविवार 7 जून को 1090 चौराहे पर सुबह 6:00 बजे शंख ध्वनि के साथ “योग जागरूकता अभियान” की शुरुआत की जाएगी तथा सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग, वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राजधानी के व्यापारी एवं बालक ,बालिकाएं योगाभ्यासी 1090 चौराहे पर योग करेंगे.

अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे तथा योग करेंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button