दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने महापौर को नगर निगम में सख्ती कर अधिकारियों के भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस का निर्देश दिया : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि कल रात साकेत में हुई भवन गिरने की दुर्घटना के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आज सुबह महापौर प्रवेश वाही को इस मामले सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिसके बाद नगर निगम ने अपने दो अभियन्ताओं को निलंबित करके जांच के आदेश दिए।
स्वंय दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की प्रारम्भिक जानकारी मिलने के बाद देर रात तक निगाह रखकर प्रशासन से तेज़ी से राहत कार्य करवाया जिससे 12 लोगों की जान बचाई जा सकी। मुख्य मंत्री स्वंय सुबह दुर्घटनास्थल पर हो कर आईं और सख्ती के निर्देश दिये।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर दक्षिण दिल्ली विकास समिति अध्यक्ष शिखा रॉय, निकटस्थ भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव एवं करतार सिंह अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल पर डटे रहे ताकि राहत काम तेज़ी से हो।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने महापौर को भाजपा की अधिकारियों के भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस का निर्देश दिया।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि कल रात की दुर्घटना के बाद एक बार फिर दिल्ली वालों को आम आदमी पार्टी नेताओं का मगरमच्छी स्वरूप देखने को मिला है जबकि भाजपा के संवेदनशील प्रशासन ने दुर्घटना के 24 घंटे से भी कम में दो अधिकारी निलंबित कर दिए।
सौरभ भारद्वाज बतायें दिल्ली में “आप” की सरकार एवं नगर निगम प्रशासन के दौरान अनेक दुखद दुर्घटनाएं हुई, उनकी सरकार ने कब 24 घंटे से भी कम में इतनी संवेदनशीलता दिखाते हुए सख्त कार्रवाई की जैसी भाजपा प्रशासन ने आज किया है।



