उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कला उत्सव के दौरान मेधावी बच्चों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

कला उत्सव में चमकी लखनऊ की मेधा

लखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में रविवार को वीडीबी स्किल डेवलपमेंट सोसायटी के तत्वावधान में कला उत्सव-2026 “दि लेजेंडस आफ दि स्टेज” का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये। इस दौरान मेधावी बच्चों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने कला उत्सव-2026 “दि लेजेंड्स ऑफ दि स्टेज” सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तदुपरान्त एमएलसी श्री चौहान ने मेधावी बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि वीडीबी जैसी संस्थाओं ने कला के संरक्षण एवं सवंर्धन में बड़ा काम किया है। पिछले 10 वर्ष से अंतरराष्ट्रीय ओडिशी, भरतनाट्यम एवं कथक नृत्यांगना एवं गायिका बीना वर्मा लखनऊ के बच्चों का कौशल विकास कर रह रही हैं। वह भारत के विभिन्न राज्यों में ही नहीं, बल्कि थाईलैंड एवं इंडोनेशिया जैसे देशों में भी अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
इसी कड़ी में संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ० राजेश अहिरवार ने कलाकारों को मोमेंटो और सार्टिफिकेट देकर उत्साह वर्धन किया। संस्था की महासचिव अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना बीना वर्मा ने बताया कि वह 21 साल से लखनऊ शहर एवं ग्रामांचल में भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने हेतु भावी पीढ़ी को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनकी संस्था गरीब तबके की लड़कियों को निःशुल्क नृत्य, गायन, वादन का प्रशिक्षण देती है। उनके लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाती है।
साथ ही, सैनिकों के महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग, क्राफ्ट वर्क, कैंडल मेकिंग इत्यादि सिखाने का भी कार्य किया जाता है। वीडीबी से लगभग 10 हजार बच्चे अब तक हुनरमंद हुए हैं।
बीना वर्मा ने यह भी बताया कि आज उनके संस्था में 150 से अधिक बच्चे कथक, भरतनाट्यम, संगीत, वादन, पेंटिंग प्रति वर्ष सीखते हैं। यहां बच्चे प्रभाकर, प्रवीण व डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त कर अपना भविष्य उज्वल बना रहे हैं। कला उत्सव-2026 में 20 पुराने बच्चे भी शामिल हुए हैं।
इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “बीडीवी पीलर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता में नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र मौर्या, फिल्म प्रोड्यूसर एवं एक्टर राजेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र मोदी, बिजली विभाग के डायरेक्टर आरपी सिंह, मशहूर लोकगायिका कुसुम वर्मा, समाज सेविका शिखा सिंह, डॉ ओम सिंह, बीबी गोयल कुल मिलाकर 40 लोगों को सम्मानित किया गया।
संस्था में पिछले 6-10 साल तक कार्यरत शैलेन्द्र, सुनीता, वैष्णवी, पवन, युवराज सहित 15 टीचरों को भी पुरस्कृत किया गया। कथक गुरु डॉ रूची खरे एवं राम मोहन महाराज द्वारा कथक सीख रही अंशिका, अतरांशी, साक्षी, पलाक्षी, प्रज्ञा और अन्वी को भी पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में शुभम, ओम, श्रुति, रैना, रिद्धिमा ने सुगम संगीत का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, बीना वर्मा ने कोई आया सखी फुलवरिया में, श्याम तेरी वंशी पेश किया। पवन ने गजल गाकर महफिल में समां बांधी। बच्चों के साथ उनके दादा-दादी को जब मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया तो वहाँ मौजूद सभी दर्शक रोमांचित हो गये।
कार्यक्रम का कुशल संचालन एंकर सम्पूर्ण एवं समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने किया। अंत में संस्था कोषाध्यक्ष इन्द्रमणि वर्मा द्वारा सभी मेहमानों, कलाकारों, अभिभावकों, कर्मचारियों, दर्शकों और मीडिया बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button