उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम समस्त महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए वरदान है : संयुक्ता भाटिया पूर्व महापौर

लखनऊ : लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस अधिनियम के लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़ी का लखनऊ की समस्त महिला शक्ति की और से हार्दिक धन्यवाद.
सुश्री भाटिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम समस्त महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए वरदान है, संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज़ी ने लिया था, आज वह साकार हुआ है. महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी बढ़ाना और उनको समानता का अधिकार दिलाता है, हम सभी महिलाओं के लिए नये दरवाजे खोलेगा.


