उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल कार्यालय में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्मदिवस दिवस का आयोजन

लखनऊ : आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं भारतीय संविधान के रचयिता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 135वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबासाहेब के महान कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समृद्ध एवं सशक्त भारत के आधार स्तंभ थे। उनके अनुकरणीय कार्य, अद्भुत विवेक एवं अपूर्व ज्ञान प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि ऐसी महान विभूति ने भारत में जन्म लिया। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के अंतर्गत एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें रेल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाबासाहेब के विचारों एवं योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक  नीलिमा सिंह एवं  शूरवीर सिंह चौहान सहित सभी विभागों के शाखाध्यक्ष, यूनियनों एवं मान्यता प्राप्त एसोसिएशनों के पदाधिकारी तथा अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button