श्री चैतन्या अकेडमी ने JEE मेन सेशन 1, 2026 में लखनऊ से सिटी टॉपर देकर रचा इतिहास

लखनऊ : श्री चैतन्या अकेडमी – इन्फिनिटी लर्न की पहल, जो बड़े पैमाने पर उत्तम परिणाम-आधारित शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है, ने गर्व से अपने लखनऊ टेस्ट प्रेप सेंटर से JEE मेन सेशन 1 के परिणामों की घोषणा की। इस सेंटर ने दिव्यांश गुप्ता ने लखनऊ टॉपर घोषित किया, जिन्होंने प्रभावशाली 99.58 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। दिव्यांश, लखनऊ में श्री चैतन्या अकेडमी में रेगुलर क्लासरूम के छात्र है।
सफल छात्रों को बधाई देते हुए, सुषमा बोप्पना, सीईओ एंड डायरेक्टर ऑफ श्री चैतन्या एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस और इन्फिनिटी लर्न की को-फाउंडर , ने कहा, “श्री चैतन्या अकादमी की स्थापना एक स्पष्ट और दृढ़ संकल्प के साथ की गई थी कि भारत के हर कोने से आने वाले छात्रों को, उनकी पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो, प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च गुणवत्ता वाली तैयारी का अवसर मिले। JEE मेन 2026 सेशन 1 में दिव्यांश जैसे छात्रों को शानदार प्रदर्शन करते देखना बेहद प्रेरणादायक है। यह सिर्फ एक छात्र की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उस मजबूत शैक्षणिक माहौल का परिणाम है जो छात्रों के अनुशासन, शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और बच्चों की क्षमता पर विश्वास से मिलकर बना है। ये उपलब्धियाँ हमारे उस संकल्प को और मजबूत करती हैं कि हम प्रतिभाओं को पहचानें, उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दें और उनकी पूरी शैक्षणिक यात्रा में उनके साथ खड़े रहें। मैं हमारे सभी शिक्षकों का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ और सभी सफल छात्रों को सेशन 2 की तैयारी के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देती हूँ, ताकि वे अपने सपनों के इंजीनियरिंग संस्थानों तक पहुँच सकें।
उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, श्री उज्ज्वल सिंह, फाउंडिंग सीईओ ऑफ इन्फिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या ने कहा, “दिव्यांश की सफलता और अन्य कई छात्रों की उपलब्धियाँ हमें बेहद गर्व और खुशी से भर देती हैं। मैं सभी छात्रों और उनके परिवारों को दिल से बधाई देता हूँ और हमारे शिक्षकों की मेहनत व समर्पण की सराहना करता हूँ। यह परिणाम हमारे उस विश्वास को और मजबूत करता है कि भारत के हर कोने में असाधारण प्रतिभा मौजूद है। हमारा लक्ष्य हमेशा से यही रहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सबकी समान पहुँच हो। हम चाहते हैं कि टियर 2 और टियर 3 शहरों के छात्रों को भी वही अवसर, सही मार्गदर्शन और बेहतरीन शिक्षा मिले, जो महानगरों के छात्रों को मिलती है। भारत सपने देखने वाले इंजीनियरों, डॉक्टरों और नवाचार करने वाले युवाओं का देश है। ऐसे नतीजे साफ बताते हैं कि अगर सही मार्गदर्शन और मजबूत सहयोग मिले, तो किसी की भौगोलिक स्थिति उसकी क्षमता या सपनों को तय नहीं करती। यही शिक्षा को हर क्षेत्र तक पहुँचाने का असली उद्देश्य है। हम आगे भी महानगरों से बाहर अपनी पहुँच और प्रभाव बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हर योग्य छात्र बड़े सपने देख सके, ऊँचा लक्ष्य तय कर सके और अपनी पूरी क्षमता को हासिल कर सके।”
अपनी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, दिव्यांश गुप्ता ने कहा, “JEE मेन सेशन 1 परीक्षा में यह स्कोर हासिल कर मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने शिक्षकों और परिवार का उनके समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। श्री चैतन्या अकेडमी के अनुभवी शिक्षकों की गाइडेंस, उनके सटीक मॉक टेस्ट और बेहतर अध्ययन सामग्री ने मेरी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे मुझे आवश्यक प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिली।”
श्री चैतन्या अकेडमी के बारे में:
श्री चैतन्या अकेडमी- इन्फिनिटी लर्न की पहल, एक व्यापक परीक्षण तैयारी केंद्र है जो शिक्षार्थियों को IIT-JEE और
NEET की प्रवेश परीक्षाओं, स्कूल/बोर्ड परीक्षाओं, ओलंपियाड और अन्य फाउंडेशन-स्तरीय मूल्यांकनों के लिए तैयारकरने पर केंद्रित है।
एशिया के सबसे बड़े शैक्षिक समूहों में से एक, श्री चैतन्या की समृद्ध विरासत और प्रभावी शिक्षा पद्धति का लाभ
उठाकर, जिसने ऑफ़लाइन और ऑनलाइन सीखने के तरीकों और उच्च योग्य, अनुभवी शिक्षक की एक टीम के
साथ-साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं में लगातार टाप रैंक प्राप्त करने वाले छात्र तैयार किए हैं। श्री चैतन्या
अकेडमी शिक्षार्थियों की समग्र शिक्षा और विकास के लिए सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है, चाहे उनकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो।
इनफिनिटी लर्न के बारे में:
भारत के प्रमुख डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जो कक्षा K–12 के छात्रों और JEE व NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म इस समझ के साथ बनाया गया है कि छात्र कैसे सीखते हैं। इसलिए यहाँ विषयों की स्पष्ट समझ, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और कक्षा के बाहर भी निरंतर सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इन्फिनिटी लर्न, श्री चैतन्या एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस जो पिछले चार दशकों से प्रतिभाशाली और सफल छात्रों को तैयार करने के लिए देशभर में सम्मानित संस्थान रहा है। इसी मजबूत शैक्षणिक विरासत और तकनीक आधारित आधुनिक शिक्षण पद्धति के मेल से इन्फिनिटी लर्न आज पूरे भारत में दस लाख से अधिक पेड सब्सक्राइबर्स तक अपनी सेवाएँ पहुँचा रहा है। यह प्लेटफॉर्म छात्रों को सिर्फ परीक्षाओं के लिए ही नहीं, बल्कि समझदारी से सीखने, गहराई से सोचने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए तैयार करता है ताकि वे जीवनभर सीखते रहें और हर चुनौती का सामना मजबूती से कर सकें।



