रोहिणी विधानसभा के “अटल स्मृति सम्मेलन को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली विधानसभाध्यक्ष ने सम्बोधित किया

नई दिल्ली : पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह वर्ष के अंतर्गत आज रोहिणी विधानसभा में “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन हुआ।
स्थानीय विधायक एवं दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सम्मेलन को सम्बोधित किया।
उत्तर पश्चिम जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद सहरावत, जिला प्रभारी महक सिंह, सह प्रभारी पूनम चौहान पूर्व विधायक जय भगवान अग्रवाल, पार्षद प्रवेश वाही, रितु गोयल एवं सिमता कौशिक और स्थानीय मंडल अध्यक्षों सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक महान नेता थे जिन्होंने अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार कार्य किया। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। वाजपेयी जी ने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की और बाद में राजनीति में शामिल हुए।
श्री वाजपेयी जी के व्यक्तित्व की विशेषता थी उनकी वक्तृत्व कला, बुद्धिमत्ता और संयम। वे एक प्रखर वक्ता थे और उनकी भाषाएं लोगों को प्रेरित करती थीं। वे एक कुशल राजनेता थे और उन्होंने भारत की विदेश नीति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री के रूप में, वाजपेयी जी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें पोखरण परमाणु परीक्षण, लाहौर शिखर सम्मेलन और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना शामिल हैं। उन्होंने भारत की आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की।
श्री वाजपेयी जी को उनके योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित कर दिया था।
श्री विजेन्द्र गुप्ता ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई के सानिध्य में काम करने के कई अनुभव सांझा करते हुए कहा की अटल जी और उनका प्रधानमंत्री बनने से पूर्व 45 वर्ष का देश सेवा का संघर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ही नही हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है और हमेशा रहेगा।



