उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किरण फाउंडेशन ने विंटर ड्राइव में बांटे कंबल और गर्म कपड़े

किरण फाउंडेशन ने विंटर ड्राइव में बांटे कंबल और गर्म कपड़े

लखनऊ । किरण फाउंडेशन ने समाज सेवा के अपने संकल्प को निभाते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी “विंटर ड्राइव” अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज संस्था द्वारा लखनऊ के ग्राम गिंदन खेड़ा, अमौसी में लगभग एक सौ जरूरतमंद परिवारों को कंबलों का वितरण किया गया। इससे पूर्व पहली जनवरी को फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे थे।
आज का यह वितरण कार्यक्रम रणंजय चौहान, संजय सिंह और आदित्य चौहान के सहयोग एवं सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फाउंडेशन के अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने बताया संस्था इसी प्रकार पिछले सात सालों से समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करती आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button