उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने संगठात्मक बैठकों के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की

चाँदनी चौक नगर निगम वार्ड उपचुनाव के कार्यालय का लोक समर्पण हुआ

नई दिल्ली  : दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने संगठात्मक बैठकों के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। बैठकों में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, वार्ड चुनाव संयोजक, प्रभारी मंत्री। के साथ शक्ति केंद्र प्रमुख स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मलित हुए। कल मंगलवार से सभी प्रत्याशी डोर टू डोर कैम्पेन प्रारम्भ करेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा आज सांसद  प्रवीन खंडेलवाल, दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह एवं चुनाव संयोजक  पंकज जैन के साथ चाँदनी चौक नागरिक वार्ड 74 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी  समुन कुमार गुप्ता के चुनाव कार्यालय पूजन में सम्मिलित हुए और तत्पश्चात कार्यालय को कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव कार्य हेतू समर्पित किया।

इस अवसर चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष  अरविंद गर्ग एवं भाजपा नेताओं  प्रवीण शंकर कपूर,  रोहित शर्मा,  मनोज जिंदल,  कमल बागड़ी,  विकेश सेठी,  प्रवीन जैन,  कुलदीप सिंह,  गोपाल गर्ग,  अशोक गुड्डन, नीरज भारद्वाज,  सारिका श्रीवास्तव,  जसवीर कोहली, लता सोढ़ी,  राजा खारी आदि सम्मलित हुए और भाजपा प्रत्याशी को शुभकामनाऐ दीं।

इसीलिए अवसर पर  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि चाँदनी चौक वार्ड भाजपा की वो कर्मभूमि है जिसने  शांति देसाई, जम्बू प्रसाद जैन, रामचंद्र अमर,  बिशमभर दत्त शर्मा,  वासुदेव कप्तान जैसे जनसेवक नगर निगम नेतृत्व के लिए दिये हैं और 1980 में भाजपा स्थापना से अब तक अधिकांश चुनाव में भाजपा का ही पार्षद चुना है।

उन्होने कहा कि कर्मशील कार्यकर्ताओं के बल पर हम चाँदनी चौक नगर निगम वार्ड पुनः जीतेंगे और यहां का समग्र विकास करेंगे।

सांसद  प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और यहां का हर कार्यकर्ता हर कीमत पर भाजपा की जीत के लिए समर्पित है तो 30 नवम्बर को जीत हमारी निश्चित है।

–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button