उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित

लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग कांग्रेस के चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम , पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर, उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रमोद जयंत की उपस्थिति में तथा उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन तनुज पुनिया -सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ भारतीय संविधान की निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।
बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग कांग्रेस के चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि पदों की गरिमा बनाए रखते हुए अपने कर्मभूमि में जाकर संघर्ष करना है और जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारों से अवगत कराकर कांग्रेस संगठन से जोड़ने का कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे पूर्व जब कांग्रेस सत्ता में थी कई पीएसयू बने, लोगों को रोजगार के क्षेत्र में आरक्षण का लाभ मिला। छात्रवृत्ति से बच्चों के स्कूलों की फीस जमा हो जाती थी। लेकिन आज मर्जर के नाम पर विद्यालय बंद किए जा रहे हैं। शिक्षा को महंगा कर दिया गया है। एडमिशन होने के बाद कोर्स की फीस महंगी कर दी जा रही हैं शिक्षा का निजीकरण करके व्यापार बना दिया गया है। विभाग की ओर से एक लीगल सेल बनाया जाएगा जो प्रदेश में किसी भी दलित समाज के प्रति हो रहे अन्याय अत्याचार के विरूद्ध उनकी आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन तनुज पुनिया सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की वह एकमात्र पार्टी है जिसने हमेशा दलित, वंचित, पिछड़े और शोषित समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद की है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करते हुए कांग्रेस ने सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की नींव पर इस देश के लोकतंत्र को मजबूत किया है।
आज जब समाज के कमजोर वर्गों को हाशिए पर धकेला जा रहा है, तब यह समय है कि दलित समाज एकजुट होकर अपने हक और सम्मान की लड़ाई के लिए कांग्रेस के हाथ मज़बूत करे। कांग्रेस संगठन हर उस व्यक्ति का स्वागत करता है जो सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए हमारे साथ चलना चाहता और संविधान के बचाने की लड़ाई लड़ना चाहता है।
बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर, प्रभारी उ0प्र0 प्रमोद जयंत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि आप सभी कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव घर-घर तक लोगों के बीच ले जाए और कांग्रेस शासनकाल में दलितों के उत्थान के लिए किए कार्यों का प्रचार-प्रसार करें। क्योंकि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने सदैव देश के दलितों के भविष्य की चिंतक रही है।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री राजबहादुर , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष डूंगर सिंह, किशन सिंह चौधरी, गंगा राम कठेरिया, ब्रजेश आर्या, बृजेश गौतम, प्रो0 आर0बी0 बौद्ध, प्रदेश महासचिव राम सागर रावत, संदीप गोरखपुरी, अरविंद पालीवाल, डॉ. सत्येन्द्र कुमार गौतम, अमीर चन्द भाटी, पंकज तेजानिया, मनीष गौतम, हरिओम श्रीवास, अशोक कनौजिया, नरेन्द्र भाटी, सूर्यकांत, सतीश कुमार एड0, संदीप गोरखपुरी, के0सी0 भारती, सिद्धि श्री, विषम सिंह, पवन देवी कोरी, संयोगिता वर्मा, कमला वर्मा, दयानंद दुसाध, डॉ0 आर0बी0 गौतम आदि शामिल रहे।


