उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सफाई व्यवस्था की शिकायतें मिलने पर उपायुक्त दक्षिण दिल्ली ने 15 दिन में दूसरी बार संत नगर, ग्रेटर कैलाश का औचक निरिक्षण किया

नई दिल्ली  : संत नगर, ग्रेटर कैलाश एक मध्यम वर्गीय कालोनी है जहां की आर.डब्लू.ए. कालोनी में सुधार के लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच सफाई व्यवस्था की बहुत शिकायतें आती रही हैं।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने लचर सफाई व्यवस्था को लेकर लगभग 15 दिन पहले दिल्ली नगर निगम के दक्षिण क्षेत्र के उपायुक्त श्री दिलखुश मीणा से सफाई व्यवस्था की शिकायत करी जिसके बाद से उपायुक्त ने 15 दिन में दूसरी बार आज संत नगर, ग्रेटर कैलाश का औचक निरिक्षण किया और स्थानीय सफाई निरिक्षक को सफाई में समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय विधायक  शिखा राय ने गत दिनों आर.डब्लू.ए. के निवेदन पर संत नगर में एक बोरिंग करवा कर कालोनी की जल संकट को सम्भालने का काम किया है।

सांसद  बाँसुरी स्वराज एवं विधायक  शिखा रॉय ने नगर निगम स्कूल के पीछे आस्था कुंज की छोटी ग्रिल को हटा कर वहां ऊंची दिवार लगा कर कालोनी को नई सुरक्षा देने का निर्णय करवाया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button