अन्य खबरउत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अब “आप” नेता आई.आई.टी. कानपुर जैसे प्रतिष्ठित रिसर्च इंस्टीट्यूट की साख को भी बट्टा लगा रहे हैं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि प्रदूषण के विरूद्ध लड़ाई में दिल्ली सरकार कृत्रिम वर्षा के उपयोग के लिए आई.आई.टी. कानपुर जैसे उच्च स्तरीय रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर काम कर रही है।

उसी के अंतर्गत कल आई.आई.टी. कानपुर के वैज्ञानिकों ने क्लाउड सीडिंग पर काम किया पर सम्भवतः पहला प्रयास होने के कारण कल आपेक्षित कृत्रिम वर्षा नही हो पाई।

कल आपेक्षित वर्षा का ना होना कोई वैज्ञानिक विफलता या फेलियर नही मानी जा सकती, यह रिसर्च प्रक्रिया है और जरूरी नही पहले प्रयास में सफलता मिल जाये। हमे याद रखना चाहिए की भारत के वैज्ञानिकों की चंद्रयान यात्रा भी पहले प्रयास में असफल हुई थी और शाम से दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष जिस तरह वैज्ञानिक असफलता पर हास्य व्यंग्य कर रहे हैं वो दिल्ली की जनता देख रही है और समझ रही है की यह “आप” नेताओं की जानी पहचानी प्रशासनिक आरजकता फैलाने की नीति का भाग है।

सचदेवा ने कहा है कि हमने राजनीति में लगातार आम आदमी पार्टी नेताओं को चुनाव आयोग ही नही न्यायपालिका जैसी स्वतंत्र संस्थाओं पर आक्षेप लगाते देखा पर खेदपूर्ण है की अब “आप” नेता आई.आई.टी. कानपुर जैसे प्रतिष्ठित रिसर्च इंस्टीट्यूट की साख को भी बट्टा लगा रहे हैं।

सचदेवा ने कहा है हो सकता है कि सौरभ भारद्वाज कृत्रिम वर्षा पर हास्य व्यंग्य कर इसे भाजपा पर राजनीतिक व्यंग्य समझ रहे हो पर दिल्ली की जनता उनसे पूछ रही है की अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर समोग टावर के नाम पर जन धन की जो लूट की थी उस पर वह क्या कहेंगे ?

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button