उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निमिषा सोनकर मिसेज इंडिया अवार्ड से हुई सम्मानित

दिल्ली/लखनऊ । ब्यूटी एंड बेस्ट मैगजीन, दिल्ली द्वारा आयोजित बी एंड बी मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया 2025,सीज़न 5 प्रतियोगिता में लखनऊ की मिसेज निमिषा सोनकर मिसेज इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित हुईं।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर निमिषा सोनकर ने राजधानी का नाम गौरवान्वित किया है। उन्हें मिसेज इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त हुआ है। यह ब्यूटी एंड बेस्ट मैगज़ीन,प्राइम मीडिया कम्युनिकेशन्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट में प्रदान किया गया।

निमिषा सोनकर अपनी संवेदनशीलता, विनम्रता और समाजसेवा के लिए जानी जाती हैं। वे गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए हमेशा अग्रणी रहती हैं। अस्पताल में यदि कोई भी मरीज सहायता के लिए पहुंचता है, तो वे तत्परता से उसकी मदद करती हैं।
निमिषा सोनकर, समाज सेविका के साथ—साथ एक कवियत्री, कुशल संचालिका भी हैं। अपनी सरल कविता शैली के माध्यम से जीवन के हर पहलू एवं भावों को अपनी कविताओं में दर्शाती हैं और अपने ऊर्जावान ,कुशल और दक्ष संचालन के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बना देती हैं।
इस उपलब्धि से उन्होंने सिद्ध किया कि उनके पास न केवल एक सुंदर चेहरा है बल्कि एक सुंदर दिल और मज़बूत व्यक्तित्व भी है।इनके दो बेटे पनव और अनव हैं जिनकी उम्र 10 व 6 वर्ष है।
कार्यक्रम की आयोजक मिसेज प्रीति गुप्ता ने कहा — “निमिषा सोनकर जैसी महिलाएं समाज में प्रेरणा की मिसाल हैं, जो सौंदर्य और सेवा — दोनों का संगम हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button