उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
कन्संर्ड थियेटर लखनऊ के तत्वावधान में एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस- 2025 में लोकार्पण एवं सम्मान समारोह संपन्न

लखनऊ : कन्संर्ड थियेटर लखनऊ के तत्वावधान में एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस -2025 पर लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन बी- 276 राजाजीपुरम लखनऊ में किया गया समारोह की अध्यक्षता आचार्य विश्वव्रत शास्त्री जी ने किया। मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार सिंह जी रहे । वरेण्य अधिकारी डॉ. अनिल रस्तोगी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर मंचस्थ मनीषियों द्वारा एक साझा संकलन का भी लोकार्पण किया गया । इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में अविस्मरणीय योगदान देने वाले साहित्यकारों, समाज सेवियों, एवं वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में डा० हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी” अरविन्द रस्तोगी, अनिल किशोर शुक्ल निडर , अशोक विश्वकर्मा गुंजन, मनमोहन बाराकोटी, प्रेम शंकर शास्त्री, प्रवीण पाण्डेय आवारा, बेअदब लखनवी आदि साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।


