उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वदेशी के समर्थन में चला हस्ताक्षर अभियान

संकल्प : स्वदेशी अपनाएंगे विदेशी भगाएंगे संदीप बंसल

लखनऊ : विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश भर में स्वदेशी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया.
लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में शर्मा चाय के सामने लगे हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने किया इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ो लोगों ने स्वदेशी और एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में अपने हस्ताक्षर किए.
संदीप बंसल ने कहा की मौजूदा परिस्थितियों में भारतवासियों को ताकतवर बनाने के लिए अमेरिका और चीन के उत्पादों को टक्कर देने के लिए उनसे आगे बढ़ने के लिए स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करना पड़ेगा इसके लिए स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूची जहां-जहां हस्ताक्षर अभियान चलेगा वहां पर बैनर के माध्यम से लगाई जाएगी इसके हजारों पंपलेट तैयार करके दुकानों पर वितरित किए जाएंगे.
हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय नागरिकों व्यापारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी सहमति व्यक्त की आज हजरतगंज परिक्षेत्र में चले हस्ताक्षर अभियान में लोगों की रुचि देखते हुए इसको निरंतर आगे बढ़ाने का फैसला किया गया।

महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कल लखनऊ में राजाजीपुरम क्षेत्र में मीरा मैरिज हॉल न्यू टेंपो स्टैंड के पास 3:00 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
आज के हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेने वाले प्रमुख पदाधिकारी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, लखनऊ के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, युवा के महामंत्री शुभम मौर्य, जिला के अध्यक्ष ललित सक्सेना, जिले के प्रभारी पतंजलि सिंह, महामंत्री सनत गुप्ता, आशियाना के वरिष्ठ महामंत्री मनीष अवस्थी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल,डा. इमरान खान मोहम्मद आसिफ सहीत कई व्यापारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button