उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूरी शान ओ शौकत से निकला जुलूस ए मोहम्मदी और जुलूस ए मदहे सहाबा

लखनऊ । वरिष्ठ समाजसेवियों, पत्रकारों और पुलिस प्रशासन जिनमें कमिश्नरेट लखनऊ के कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर,ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बब्लू कुमार,डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव तथा एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा तथा समस्त एसीपी एवं पुलिस टीम के, बेहतरीन सामंजस्य से बारह.रबीउल.अव्वल का जुलूस और त्यौहार पूरी भव्यता के साथ सकुशल निपटा।रौनक, बरकत, रोशनी, खुशियां हर तरफ़ नज़र आईं जहां हर धार्मिक इमारत के साथ-साथ लोगों ने अपने घरों को रोशनी से नहलाया वहीं,विधायक अरमान खान,इमरान कुरैशी समेत अमन शान्ति समिति की पूरी टीम,समाजसेवी शहाबुद्दीन कुरैशी,रहनुमा कुरैशी के साथ समस्त कुरैशी समाज,सपा नेता मुम्तियाज सिद्दीकी,मुजाहिद खान,आज़ाद हफीज,पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद,सचिव ज़ुबैर अहमद,सलमान जे.डी एवं हज़ारों उम्मतियों ने अपने नबी से अपनी मुहब्बतों का इज़हार करते हुए, दिल खोल कर कई तरह के उम्दा लज़ीज़ व्यंजनों को लंगर की शक्ल में तकसीम किया।

खुशनुमा माहौल में और अल्लाह की रहमत बारिश की फुहारों के बीच में नात ख्वानी करते हुए सबने जश्न.ए.ईद मिलादुन्नबी बारह रबीउल अव्वल को बड़ी शान.ओ.शौकत से मनाया,और मनाए भी क्यों न,,क्योंकि किताबों में ज़िक्र आया है कि अगर अल्लाह को नबी मोहम्मद सल्लालाही अलैहि वसल्लम को न भेजना होता तो वो दुनिया ही न बनाते,
अब जिनके सदके में पूरी दुनिया बनी है, जो पूरे आलम के लिए रहमत बनाकर भेजे गए हैं,उनके लिए इतना सब होना लाज़मी भी है।
जुलूस और पूरे कार्यक्रम को सकुशल निपटाने हेतु पुलिस, समाजसेवियों, तथा उलमाओं, की कई चरणों में हुई मीटिंग में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली,कारी इम्तियाज़ साहब, कारी सूफियान निज़ामी साहब, मौलाना मुश्ताक,मुहम्मदी मिशन के अहमद मियां साहब, बाबर अशरफ साहब, राशिद मिनाई साहब जैसे कई धर्म गुरुओं के साथ साथ इमरान कुरैशी,मुख्तार कुरैशी, फुरकान कुरैशी,शहाबुद्दीन कुरैशी,रहनुमा कुरैशी,आरिफ़ कुरैशी, चांद कुरैशी, आज़ाद हफीज,चौधरी मुशीर अहमद, शादाब कुरैशी समेत सैकड़ों गणमान्य लोगों ने तथा अब्दुल वहीद, नज़म एहसन, ज़ुबैर अहमद, परवेज़ अख़्तर,पत्रकार सरफराज ज़ाहिद, शबाब नूर,मो सैफ,जमील मलिक,आमिर मुख्तार फैसल मुजीब,मुजीब बेग समेत कई दर्जन पत्रकार बन्धुओं ने मीटिंगों में शामिल होकर अपना अहम योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button