शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा एसवीपीए ने जताया आभार”

लखनऊ : स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आलमबाग स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर आनन्द द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्ववित् पोषित विद्यालयों के अध्यापकों को प्रदेश सरकार द्वारा कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के ऐतिहासिक निर्णय हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सादर आभार व्यक्त किया ।
स्ववित्त पोषित विद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विद्यालय प्रबंधकों को संबोधित कहा कि स्ववित्त विद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय शिक्षक वर्ग के लिए बड़ी राहत है और इससे वे निश्चिंत होकर शैक्षिक कार्यों में अधिक समर्पण से योगदान दे सकेंगे। यह पहल न केवल शिक्षकों के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार बनेगी, बल्कि उन्हें मानसिक शांति भी प्रदान करेगी जिससे वे अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन और अधिक समर्पण एवं निष्ठा से कर सकेंगे।
बैठक में विद्यालय प्रबन्धक राजेश कुमार यादव, राहुल सेन सक्सेना,लक्ष्मीकांत तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में रितेश श्रीवास्तव बृजेंद्र शर्मा शैलेश शर्मा ऋषभ यादव आशुतोष मिश्रा शशांक सिंह लालमणि यादव प्रतीक राय आदि प्रबंधक उपस्थित रहे।



