उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्व विजयी तिरंगा प्यारा”कार्यक्रम में पत्रकारों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान

लखनऊ । बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष तथा एप्पल होम्योपैथी की डायरेक्टर, एवं संह सयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा महानगर लखनऊ की डा. रूबी राज सिन्हा द्वारा देशभक्ति, और सामाजिक मुद्दों पर एक हज़ार से ऊपर निशुल्क कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं, जिससे समाज में एक सार्थक परिवर्तन आया है।उसी क्रम में

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा “विश्व विजयी तिरंगा प्यारा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन इंदिरा नगर स्थित “किसना डायमंड एंड गोल्ड शो-रूम” में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लगभग 45 समाज सेवियों को अंगवस्त्र और भारतीय तिरंगे से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री परवेज़ अख़्तर (उप संपादक यूपी पुलिस मॉनिटर) और डॉ. योगेश विमल (अध्यक्ष, द राइजिंग स्टार फाउंडेशन) रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर उपस्थित रहे। इस गरिमा मयी अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कविताओं और भाषणों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।सम्मानित होने वाले समाज सेवियों में नवल किशोर त्रिपाठी, आकांक्षा आनंद, धीरज गिहार, अनीता वर्मा, असीम चंद्रा, अभय तिवारी, अशुतोष अवधवाल, शरद मेहरोत्रा, मनोरमा मिश्रा, रेनू शर्मा, अरुणा घिल्डियाल, कृष्णानंद राय, अनुराग शास्त्री, जमील मालिक, रिंकी, मधु श्रीवास्तव, श्री थापा सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल थे।
डॉ रूबी राज सिन्हा ने बताया बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना है जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं, और साथ ही भारतीय तिरंगे के प्रति सम्मान व गर्व की भावना को मजबूत कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति के रंग में डूबा माहौल, कविताओं की गूंज और तिरंगे की शान ने सभी उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया।
कार्यक्रम के अन्त में डॉ रूबी राज सिन्हा ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही “किसना डायमंड” की मैनेजर ने उपहार देकर विदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button