उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चौदह जिलो में पौधे लगाकर मां यमुना को समर्पित किये गये

27 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के बाद एक पेड़ सेना के नाम के तहत पौधारोपण किया जाएगा 

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 14 जिलों में एक पेड़ मां के नाम अभियान लगातार चल रहा है और आज एक विशेष कार्यक्रम के तहत जो भी पेड़ लगाए गए वह मां यमुना को समर्पित किये गये। भाजपा के सांसद, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों ने मां यमुना और अपने स्थानीय क्षेत्रों के वाटर बॉडी के किनारे पौधा रोपण एवं सीड बॉल बीज रोपण किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने मयूर विहार जिला अध्यक्ष  विजेन्द्र धामा, प्रदेश मंत्री विनोद बछेती और जिला महामंत्री  संजीव सिंह, नीरज शर्मा एवं श्रीमति भावना जैन के साथ आई.टी.ओ. छठ घाट और कलिंदी कुंज, मदनपुर खादर ईस्ट, सराय काले खान यमुना किनारे वृक्षारोपण एवं सीड बॉल बीज रोपण किया।

चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने जिला अध्यक्ष  अरविंद गर्ग के साथ वासुदेव घाट, सिविल लाइन यमुना बाजार घाट के किनारे वृक्षारोपण एवं सीड बॉल बीज रोपण किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक विधायक  राजकुमार भाटिया ने सबापुर वार्ड अन्नापूर्ण मंदिर यमुना किनारे जिला अध्यक्ष श्री यू.के. चौधरी के साथ वृक्षारोपण एवं सीड बॉल बीज रोपण किया।

नवीन शाहदरा जिला के रामलीला मैदान वेस्ट ज्योति नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार ने वृक्षारोपण एवं सीड बॉल बीज रोपण किया।

लोहा वाला पुल गीता कॉलोनी यमुना घाट के किनारे ने विधायक श्री अनिल गोयल एवं पार्षद श्री संदीप कपूर के साथ श्री दिव्यांशु त्यागी एवं शाहदरा जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक मल्होत्रा ने वृक्षारोपण एवं सीड बॉल बीज रोपण किया।

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा नेता राजीब बब्बर एवं श्रीमती श्वेता सैनी ने जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बख्शी के साथ वृक्षारोपण एवं सीड बॉल बीज रोपण किया।

केशवपुरम जिला अध्यक्ष अजय खटाना ने वजीरपुर यमुना घाट के किनारे, करोल बाग जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर ने अजमल खां पार्क, नई दिल्ली जिला अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने एन्ड्रयूगंज वार्ड में, उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत ने टैंकर नंबर 7 यमुना विहार पल्ला में, नजफगढ़ जिला अध्यक्ष श्रीमती राजशर्मा गौतम ने छावला पुल बीएसएफ कैम्प के सामने, महरौली जिला अध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी ने सैदुलाजाब पर्यावरण कॉम्पलेक्स में और दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह बिष्ठ ने कलिन्दी कुंज यमुना किनारे वृक्षारोपण एवं सीड बॉल बीज रोपण किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि भाजपा द्वारा एक विशेष प्रयास किया गया हैं प्रदेश के उन स्थानों पर जहां नमी की मात्रा अधिक है, सीड बॉल बीज का प्रयोग किया गया है। पूरे प्रदेश में एक लंबी योजना के साथ पर्यावरण संरक्षण किया जा रहा है और सीड बॉल बनाने की तैयारी प्रत्येक विद्यालयों में भी किया जा रहा है। 30,000 से अधिक सीड बॉल बीज को प्रतिपादित किया जाएगा और अगल कार्यक्रम में 27 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के बाद एक पेड़ सेना के नाम के तहत पौधारोपण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button