उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कपूरथला बाजार में किया कार्यक्रम 

 

 

लखनऊ :  लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा कपूरथला मार्केट में जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं राजधानी के व्यापारी शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने एवं संगठन के पदाधिकारियों ने दीप जलाए तथा केक काटा और लोगों में मिष्ठान वितरण किया। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा राजनाथ सिंह जी व्यापारियों के हितैषी एवं देश की सीमाओं के रक्षक है। उन्होंने लखनऊ के लिए अद्भुत काम किया है तथा लखनऊ का यह सौभाग्य है कि वो लखनऊ के सांसद हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की

जन्मदिवस समारोह में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, कपूरथला अध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रदेश मंत्री सोनी भार्गव , राजीव अग्रवाल, एमपी मित्तल, निखिल लालवानी, राजीव लालवानी, सुशील कुमार वर्मा, विजय माहेश्वरी, रोहित पाहवा, रंजना शर्मा, विनय राठी, मोनिस खान, मनोज यादव, नवनीत बर्नवाल, अभिषेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button