उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर हड़ताल कर मजदूरों ने जगह-जगह जुलूस निकालकर किये प्रदर्शन

गौतमबुद्धनगर : चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के जरिए काम के घंटे, न्यूनतम वेतन व सामाजिक सुरक्षा पर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे हमलों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन और स्वतंत्र औद्योगिक फेडरेशन व अन्य सहयोगी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत आज जनपद गौतम बुध नगर के मजदूरों ने अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्र में हड़ताल कर जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन कर अपने हक अधिकारों की हिफाजत के लिए आवाज बुलंद किया।

कार्यक्रम इस प्रकार रहे एक जुलूस अंबुजा सीमेंट कंपनी के गेट से सीटू जिला कमेटी सदस्य सुखलाल व कांटेक्ट इंप्लाइज यूनियन सीटू नेता पारस रजक के नेतृत्व में शुरू हुआ। जो कि दादरी जी०टी० होते दादरी बस अड्डे पर सभा कर समाप्त कर मोजरवीयर गोल चक्कर पर पहुंचे। एक जुलूस यूसुफपुर चक शाहबेरी तिगरी गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू नेता नरेंद्र पांडे, पवित्र देवी, आरपी सिंह, विकास, हरवीर, चंदन के नेतृत्व में शुरू हुआ जिसका समापन गौर सिटी चौराहे पर सभा के बाद हुआ। एक जुलूस भंगेल गंदा नाले से शुरू हुआ। जिसका नेतृत्व सीटू नेता रामस्वारथ, सुनील पंडित, विकास, हरेंद्र, जगबीर, ममता, पिंकी, किरण, ऐक्टू नेता सुखबीर आदि के नेतृत्व में शुरू हुआ। जिसका समापन फेस टू थाना के पास चौराहे पर सभा के बाद किया गया। एक जुलूस एक्सीलेंट टूल्स कंपनी हबीबपुर उधोग केन्द्र से रंजीत तिवारी के नेतृत्व में शुरू हुआ। जिसका समापन सुत्याना चौक पर कर मोजरवीयर गोल चक्कर पर पहुंचे। एक जुलूस मोजर बीयर गोल चक्कर से ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन सीटू नेता रामकिशन, टीकम सिंह, कांटेक्ट लेबर इम्प्लाइज यूनियन के नेता पारस रजक व इंजीनियरिंग उधोग कामगार यूनियन के नेता रंजीत तिवारी के नेतृत्व में शुरू हुआ। जो कि अनमोल इंडस्ट्रीज उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा के गेट पर आया और वहां से सीटू नेता रामसागर, देवेन्द्र अवाना, मुकेश कुमार राघव, मनोज वैश्य, मो० फिरोज, संतोष यादव, अमीचंद आदि के नेतृत्व में शुरू हुआ। जिसका समापन जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिए जाने के बाद समापन हुआ। जिला कलेक्टर पर हुए प्रदर्शन को किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा, सीपीआई(एम) दिल्ली राज्य सचिव मंडल सदस्य का० राजीव कुंवर, लोक मजदूर सभा के नेता देवेंद्र अवाना, सीटू जिला महासचिव रामसागर ने संबोधित किया।
एक जुलूस खोड़ा लेबर चौक से यूपीएलएफ नेता रामनरेश यादव, श्रमिक विकास संगठन के नेता विनोद पांडे के नेतृत्व में शुरू हुआ। जिसका समापन सेक्टर- 57, नोएडा चौराहे पर समापन कर सेक्टर- 8, नोएडा बांस-बल्ली मार्केट से सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, हरी गुप्ता, राजकरण सिंह, राजू, अरुण सिंह, धर्मेंद्र कुमार गौतम, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, चंदा बेगम, ऐक्टू नेता श्याम किशोर, सरस्वती, हरे राम, झुग्गी झोपड़ी विकास समिति के नेता भीखू प्रसाद, हरकिशन सिंह के नेतृत्व में जुलूस शुरू हुआ। जिसमें हिस्सेदारी की।जिसका समापन नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण सेक्टर- 6 पर प्रदर्शन कर तीन ज्ञापन दिए जाने के साथ हुआ। जिसमें एक ज्ञापन रेहडी पटरी दुकानदारों की समस्याओं पर दूसरा ज्ञापन झुग्गी-बस्ती सेक्टर- 93 को उजाड़े जाने के खिलाफ व उनके पुनर्वास हेतु, तीसरा ज्ञापन कर्मचारियों की समस्याओं पर ट्रेड यूनियनों की ओर से संयुक्त ज्ञापन था। नोएडा अथॉरिटी पर हुए प्रदर्शन को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत शर्मा, पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन की अध्यक्ष पूनम देवी, ग्रामीण विकास समिति के नेता लायक हुसैन, बीएचईएल कर्मचारी नेता सुरेंद्र, सोशलिस्ट मंच के नेता चरण सिंह राजपूत, जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव, जिला सचिव चंदा बेगम आदि ने संबोधित किया।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि हड़ताल अपने मकसद में पूर्ण रूप से सफल रही। ट्रेड यूनियन की ओर से उन्होंने हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी कामगारों को बधाई दी और कहा कि आज तो एक दिन की हड़ताल किया है अगर मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले समय में 3 दिन की हड़ताल या और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button