उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

 कपूरथला, अलीगंज के व्यापारियों ने कहा कपूरथला, अलीगंज मार्ग पर फ्लाईओवर की कोई आवश्यकता नहीं, फ्लाईओवर बनने से समस्याए बढ़ेगी

प्रस्तावित फ्लाई ओवर के निर्माण को प्राथमिक स्तर पर ही रोकने के लिए 16 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन हुआ

लखनऊ :  कपूरथला अलीगंज में प्रस्तावित फ्लाई ओवर के निर्माण की जानकारी पाकर कपूरथला अलीगंज के व्यापारियों में अपने व्यापार एवं व्यापारिक स्थल के भविष्य की चिंता व्याप्त हो गई।अपने व्यापारिक स्थल के भविष्य पर आया संकट देखकर कपूरथला, अलीगंज के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कपूरथला की प्रगति बाजार में एक बैठक की

बैठक में सभी ने एक स्वर से कपूरथला में फ्लाई ओवर की आवश्यकता नहीं होने की बात कही.
व्यापारियों ने कहा मुख्य समस्या कपूरथला पर सहारा इंडिया का बना हुआ बड़ा चौराहा है यदि बड़े चौराहे को छोटा कर दिया जाय तो यातायात सुगम हो जायेगा तथा चौराहे पर बड़ी संख्या में ई रिक्शा का अव्यवस्थित रुप से खड़ा होना भी जाम को बढ़ावा देता है.
व्यापारियों ने प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का जोर शोर से विरोध किया तथा कहा व्यापारियों की फ्लाई ओवर बनने से समस्यांए और बढ़ जाएँगी।
प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण को प्राथमिक स्तर पर ही रुकवाने के लिए 16 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया.
संघर्ष समिति में राजवीर सिंह, सुशील कुमार वर्मा, प्रेम बल्लभ रस्तोगी , एमपी मित्तल , सूनी भार्गव,दुर्गा शंकर भोजवानी, रोहित पाहवा ,विश्वकर्मा चौरसिया ,अभिषेक अग्रवाल, श्रीमती रंजना शर्मा, श्रीमती शालिनी सिंह चौहान, मोहम्मद अदनान, शान्तनु,निखिल लालवानी, राजीव लालवानी, राजीव अग्रवाल शामिल हुए.
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मण्डल कपूरथला अलीगंज के व्यापारियों की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा तथा सहयोग एवं संघर्ष करेगा तथा शीघ्र ही क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलकर उन्हें व्यापारियों के विषय से अवगत कराएगा तथा प्रस्तावित फ्लाइओवर के निर्माण के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग करेगा।
आवश्यकता पड़ी तो सड़कों को संघर्ष करेगा
आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कपूरथला एवं अलीगंज के व्यापारी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button