उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की भागीदारी”

लखनऊ : भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरणीय जागरूकता अभियान ” *एक पेड़ माँ के नाम* ” के अंतर्गत आज सिटी इंटरनेशनल स्कूल , बालागंज के विद्यार्थियों ने भावनात्मक और प्रेरणादायक भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर सिटी इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गौरव भल्ला और डॉ दीप्ति भल्ला , जो कि “Tooth N Implant” के वरिष्ठ दंत चिकित्सक हैं, ने भी सभी विद्यार्थियों के साथ मिलकर पेड़ लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया ।
बच्चों ने “एक पेड़ – एक भावना”, “पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। स्कूल प्रबंधक श्रीमान शहाब हैदर ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि “पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, ये हमारी भावनाओं और यादों के प्रतीक बन सकते हैं। यह अभियान बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सुंदर प्रयास है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button