एक पेड़ माँ के नाम ‘में लुलु मॉल लखनऊ ने सक्रिय भागीदारी की

लखनऊ : पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व को समर्पित भावनात्मक पहल “एक पेड़ माँ के नाम” में लुलु मॉल लखनऊ ने सक्रिय भागीदारी की। यह अभियान 26 सरकारी विभागों के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पौधे लगाए।
लुलु मॉल के कर्मचारियों, ग्राहकों, और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में मॉल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पौधों का रोपण किया गया। जिससे यह अभियान एक भावनात्मक अनुभव बन गया।
इस अवसर पर लुलु ग्रुप के डायरेक्टर (उत्तर प्रदेश व दिल्ली-एनसीआर) श्री जया कुमार गंगाधरण ने कहा
“एक पेड़ माँ के नाम अभियान सिर्फ पर्यावरण की देखभाल नहीं, बल्कि माँ के प्रति हमारे प्रेम और सम्मान का प्रतीक भी है। 26 सरकारी विभागों के साथ यह साझेदारी एक सशक्त संदेश देती है कि हम सब मिलकर प्रकृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
यह अभियान लुलु ग्रुप की कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी के तहत किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य है – सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना।
लुलु मॉल लखनऊ, लुलु ग्रुप इंटरनेशनल की प्रमुख परियोजना है, जो अपने भव्य शॉपिंग, डाइनिंग और मनोरंजन अनुभव के लिए जाना जाता है। लुलु मॉल सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों को हमेशा प्राथमिकता देता है और समय-समय पर ऐसे सार्थक अभियानों में भाग लेता है।



