सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 37 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

लखनऊ : अपनी रेल सेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए 31 मई.2025 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 37 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए I इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 04 जून 2025 को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा I इस कार्यक्रम के प्रारंभ में मण्डल कार्मिक अधिकारी, श्री आर. सी. बैरवा ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का स्वागत किया एवं उनकी रेल सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया I इसके उपरांत अपर मण्डल रेल प्रबंधक, नीलिमा सिंह ने प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र एवं गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया I कार्यक्रम के समापन में मण्डल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों से संवाद किया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की I


