उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मानस विहार ,इंदिरा नगर के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हुए एकजुट एवं मुखर

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में मानस विहार ,इंदिरा नगर के सिटी कॉम्पलेक्स में “व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक” का आयोजन हुआ.

व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप मे संगोष्ठी को संबोधित किया।
“व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक” में बड़ी संख्या में मानस विहार, इंदिरानगर, सुगामऊ रोड के व्यापारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल मानस विहार ,इंदिरा नगर” इकाई का गठन किया.
नवगठित इकाई में गौतम सिंह को अध्यक्ष, सर्वेश सचान को महामंत्री ,गोरव बोस को कोषाध्यक्ष , इंद्र देव तनेजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती पूर्णिमा सक्सेना, श्रीमती मीता मेहरोत्रा, श्रीमती अजीता सिंह को उपाध्यक्ष, शुभांग श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, श्रीमती शशि सिंह को विधि सलाहकार तथा नीलेश शुक्ला ,शंकर सोनी, हीरा सिंह, सोरभ को कार्यकारिणी सदस्य
चुना गया.
“व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक” को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापार के क्षेत्र में उन्नति की असीम संभावनाएं हैं वर्तमान में व्यापार के क्षेत्र में कुछ चुनौतियां हैं लेकिन लगातार काम करने से सभी चुनौतियों का समाधान भी संभव है.
उन्होंने कहा आत्मविश्वास दुनिया की सबसे बड़ी पूँजी है, आत्मविश्वास के बल पर कोई भी कार्य किया जा सकता है.
व्यापारियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा बड़े से बड़े व्यापार का रोड मैप बनाए, आदर्श व्यापार मण्डल हर प्रकार का सहयोग करेगा उन्होंने कहा संगठन ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर व्यापारियों को लाने के लिए भी तैयारी कर रहा है तथा व्यापारियों को अपने व्यापार के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता होगी तो भी संगठन उसमें बैंकों के माध्यम से सहयोग कराएगा.
अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और लगातार करता रहेगा।
उन्होंने कहा व्यापारियों को संगठन को लगातार मजबूत करने की आवश्यकता है जितना अधिक संगठन मजबूत होगा उतना व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने में संगठन को भी सुगमता होगी.
व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक में संगठन के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर वशिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, दीपक सिंह चौहान, अंशू श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र साहू, प्रवीण मिश्रा, एवं मंगलेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे.

 

Related Articles

Back to top button