उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

14 अप्रैल को डॉ.अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रालोद के सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने की घोषणा

Í8नई दिल्ली।  25, तुगलक रोड पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयन्त चौधरी  ने भाग लिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने देश के युवाओं को सशक्त बनाने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन और नवाचारों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए संवाददाताओं के प्रश्नों का भी उत्तर दिया।

इस अवसर पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश से आए कई मज़बूत और प्रभावशाली नेताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी नेताओं का लोकबन्धन और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरियाणा के चरखी दादरी के पूर्व विधायक  जगजीत सिंह सांगवान , नदबई, राजस्थान के पूर्व विधायक  जोगिंदर सिंह आवाना , तेलंगाना के पूर्व विधान परिषद सदस्य कपिलावई दिलीप कुमार , बहुजन समाज पार्टी-मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे इसाम सिंह मौर्य जी एवं दौसा राजस्थान के जनप्रिय नेता  कमर रब्बानी गुर्जर , JDU राजस्थान के सक्रिय सदस्य  रामप्रसाद चौधरी , राजस्थान विश्वविद्यालय SNKP कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव कमिशा उर्फ मुन्ना सिंह जी, उत्तरप्रदेश जौनपुर मुफ्तिगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय सिंह के साथ तमाम कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर जयन्त चौधरी  ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचारों का स्मरण करते हुए राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आगामी 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने की घोषणा की तथा NDA सरकार की जनहितैषी नीतियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति पर भी विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, नेतागण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए सदस्यों के आगमन को संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button