श्री अरबिंदो कॉलेज के निकट मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही सड़क पर बिखर रहा कूड़ा, दुर्गन्ध से लोगों में आक्रोश

नई दिल्ली : श्री अरबिंदो कॉलेज मालवीय नगर के मेन रोड के सामने मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही सड़क की दाईं ओर निगम ने अपना कूड़ाघर बनाया हुआ है । इस कूड़ेघर में मालवीय नगर के आसपास बसी बस्तियों से कर्मचारियों द्वारा कूड़ा उठाकर इस कूड़ेदान में डाला जाता है । इस कूड़ेदान से कई दिनों तक नगर निगम द्वारा नहीं उठाने पर कूड़ा सड़क पर आ जाता है और उसमें से दुर्गन्ध उठने लगती है । इसी कूड़े के निकट कई बार गाय आ जाती है जो उस कूड़े को बिखेर देती है ,गायों का सड़क को घेर लेने से यहाँ से निकलने वाले वाहनों को बड़ी दिक्कतें होती ,कई बार तो यहाँ दुर्घटनाएं हो चुकी है । अरबिंदो कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव डॉ.हंसराज सुमन ने कॉलेज के सामने कुड़ेघर से दुर्गन्ध आने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए निगम अधिकारियों से इसे हर रोज उठाने की मांग की है ।
कॉलेज आने पर यहाँ की निगम पार्षद को हर रोज कूड़ा उठाने के लिए कहा था उन्होंने हर रोज कूड़ा उठाने का आश्वासन भी दिया लेकिन कूड़ा उठाने वाली निगम की गाड़ी जब कई दिनों बाद आती है तो कूड़े से बदबू उठने से आसपास के लोग तो परेशान होते है साथ ही यह बदबू कॉलेज आने – जाने वाले छात्रों , शिक्षकों व कर्मचारी भी कुड़ेघर की गंदगी से परेशानी होती है ।
टीचर्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव डॉ.हंसराज सुमन ने निगमायुक्त व निगम के उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया है कि हर रोज या दूसरे दिन इस कूड़ेदान से कूड़ा उठवाया जाए अन्यथा इस कूड़ेघर का कूड़ा सड़कों पर आ जाने के कारण मेट्रो स्टेशन मेन रोड की सड़क का यह हिस्सा कूड़े की गंदगी से घिरा रहता है । मालवीय नगर के आसपास की कॉलोनी के रहने वाले लोग कूड़ाघर से परेशान है । उन्होंने बताया है कि मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाला एक मात्र रास्ता है जिस पर 24 घन्टे वाहन व राहगीर गुजरते हैं । इसी रास्ते पर मालवीय नगर का पुलिस स्टेशन भी जहाँ हमेशा सड़क किनारे लोग बैठे रहते हैं ।



